निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों को ऐसे वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए जिनमें उनके एकाधिक अर्थ स्पष्ट हों-

चाल, दल, पत्र, हरा, पर, फल, कुल

चाल - मेरी चाल धीमी है।

चाल - चाल में फांसना अच्छी बात नहीं है।


दल - हाथी हमेशा दल में चलता है।


दल - तुलसी दल लाभकारी माना जाता है।


पत्र - पत्र लिखने के दिन लद गये।


पत्र - पतझड़ में पत्र पेड़ से गिरते हैं।


हरा - हमारे तिरंगे में हरा रंग देश की समृद्धि का प्रतीक है।


हरा - भारत ने आस्ट्रेलिया को खेल में हरा दिया।


पर - चिड़िया के पर मत काटो।


पर - छत पर धूप है।


पर - वहां जाओ पर जरा ध्यान से।


कुल - कार में कुल चार लोग बैठे हैं।


कुल - कुल की लाज रखना हमारा कर्तव्य है|


फल - फलों का सेवन सेहत के लिए लाभदायक है|


फल - हम कर्म करना चाहिए, फल ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए|


9